Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
kdlive
Ambala, Ambala
| Nov 21, 2026
MORE NEWS
जब प्रधानमंत्री ने कहा था भगवान तुम्हें माफ नहीं करेगा
Ambala, Ambala | Nov 21, 2026
*कोसली में राव राम नारायण की स्मृति में ई-पुस्तकालय शुरू, सैकड़ों प्रतिभाओं का सम्मान* *कोसली, 20 नवम्बर* हरियाणा के ऐतिहासिक गांव कोसली में शिक्षा और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने की पहल के तहत प्रसिद्ध समाजसेवी एवं शिक्षा प्रेमी पूर्व मंत्री स्व. राव राम नारायण की स्मृति में स्थापित ई-पुस्तकालय का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम ग्रामीण उत्थान - भारत निर्माण संस्था द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रीय एजुकेशन सोसायटी कोसली का पूरा सहयोग रहा। समारोह में *एसडीएम विजय कुमार यादव ने ई-पुस्तकालय का उद्घाटन किया।* इस मौके पर प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ। समारोह में महंत शिवपुरी महाराज ने आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर (डॉ.) टी.सी. राव ने की। मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय महाविद्यालय कोसली की प्राचार्या डॉ. लाज कौशल ने कहा कि ई-पुस्तकालय से गांव के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ लक्ष्य हासिल करने की अपील की। इस लाइब्रेरी की व्यवस्था डॉ. टी.सी. राव द्वारा की गई है, जिसमें 60 सीटें हैं और एसी, वाई-फाई, पुस्तकें और स्टेशनरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस मौके पर डॉ. टी.सी. राव द्वारा लिखित पुस्तक 'गरूकुल शिक्षा' और 'वन नेशन ,वन एलक्शन,वन एजुकेशन का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी कोसली विद्यानंद उपस्थित रहे। *■ सैकड़ों बुजुर्गों, प्रतिभाओं, खिलाड़ियों को किया सम्मानित* इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों बुजुर्गों, प्रतिभाओं व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच रामकिशन जांगड़ा, संजय यादव, हेडमास्टर सज्जन सिंह यादव, डॉ. प्रीति धनखड़, प्रिंसिपल सुनील यादव, ओमप्रकाश डाबला, कैप्टन सुभाष यादव एडवोकेट, डॉ. जयभगवान भारद्वाज, सूबेदार अमरसिंह यादव, सूबेदार महेन्द्र सिंह, दुलीचंद यादव, विजय कुमार यादव, शिवसाह यादव, महाबीर यादव, शिला यादव, सरिता शेखावत, नरेंद्र यादव, कैप्टन सहीराम यादव, धर्म सिंह यादव, मास्टर प्रहलाद सिंह, ग्रामीण क्षेत्रीय एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष संजय यादव एवं समस्त सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और समाजसेवी स्वर्गीय राव राम नारायण के योगदान को स्मरण करना था ।
Ambala, Ambala | Nov 20, 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री कपाल मोचन आदि बद्री मेले के उद्घाटन अवसर पर की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत *यमुनानगर के बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन* देव उठनी एकादशी के पावन पर्व की सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- मुख्यमंत्री आज 187 करोड रुपए की 13 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया इनमें 16 नई अमृत फार्मेसी भी शामिल जहां आमजन को जीवन रक्षक दवाइयां रियायती दरों पर मिलेगी- मुख्यमंत्री 11 जल घरों में नए टैंक और जगाधरी शहर की पुरानी सीवर लाइन के पुनर्वास का शिलान्यास हुआ आस्था और विकास दोनों साथ-साथ चले यही हमारी सरकार का संकल्प यह केवल एक मेला नहीं बल्कि आस्था और सद्भावना का संगम- मुख्यमंत्री हमारे आने वाली पीढ़ियां गुरुओं के शौर्य से प्रेरणा लें इसके लिए यहां 3 करोड रुपए की लागत से गुरु गोबिंद सिंह युद्ध कला संग्रहालय बनाया गया भगवानपुर में 112 करोड रुपए की लागत से बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का हो रहा है निर्माण मां सरस्वती के उद्गम स्थल आदि बद्री को भी प्रमुख तीर्थ एवं पर्यटन केंद्र के रूप में किया जा रहा है विकसित यमुनानगर के कलेसर में गुरु तेग बहादुर स्मृति वन हो रहा है विकसित- मुख्यमंत्री जी कुरुक्षेत्र के उमरी में 170 करोड रुपए की लागत से प्रदेश के पहले सिख संग्रहालय की आधारशिला भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु परंपरा को राष्ट्र की चेतना से जोड़ा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम और प्रयागराज कुंभ के दर्शन करवाए गए इसी योजना के तहत श्री हजूर साहिब, नांदेड़ तथा सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गई हरियाणा सरकार हर कदम पर श्रद्धालुओं की आस्था के साथ है खड़ी- मुख्यमंत्री जी अपनी विरासत को सहेजने, गुरुओं की वाणी को जीवन में उतारने और एक सशक्त हरियाणा तथा विकसित भारत के निर्माण में अपने योगदान देने का लें संकल्प
Ambala, Ambala | Nov 20, 2026
तीर्थराज श्री कपाल मोचन में आयोजित राज्यस्तरीय मेले के शुभारंभ पर पहुंचने पर हरियाणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री नायब सिंह सैनी जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।.... सुमन बहमनी मेयर यमुनानगर.. इस पावन तीर्थस्थली पर आपका आगमन हम सभी के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। 🙏 #कपालमोचन_मेला #राज्यस्तरीय_मेला #यमुनानगर #नायब_सिंह_सैनी
Ambala, Ambala | Nov 20, 2026
ओपी चौटाला ने कहा था अभय चौटाला ही पार्टी को संभाल सकते हैं
Ambala, Ambala | Nov 20, 2026
मेला कपालमोचन बिलासपुर यमुनानगर 20 नवंबर से होगा शुरू.. नायब सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा और श्री गजेंद्र सिंह सेखावत केंद्रीय संस्कृति एवं प्रयत्न मंत्री भारत सरकार करेंगे सिरकत।....
Ambala, Ambala | Nov 19, 2026
पंजाब - पटियाला में भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल आज सुबह टूट गया। उस वक्त दो ट्रक गुजर रहे थे। दोनों ट्रक भी टूटे पुल पर लटक गए हैं। NHAI ने वर्ष 2016 में यह पुल बनाया। 100 साल मियाद बताई गई। 10 साल भी नहीं टिक सका। # @todaynewsharyana
Ambala, Ambala | Nov 19, 2026
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला पहुंचे उचाना रैली का दिया न्यौता , कांग्रेस और बीजेपी के लिए कहीं बड़ी बात
Ambala, Ambala | Nov 19, 2026