*कोसली में राव राम नारायण की स्मृति में ई-पुस्तकालय शुरू, सैकड़ों प्रतिभाओं का सम्मान*
*कोसली, 20 नवम्बर*
हरियाणा के ऐतिहासिक गांव कोसली में शिक्षा और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने की पहल के तहत प्रसिद्ध समाजसेवी एवं शिक्षा प्रेमी पूर्व मंत्री स्व. राव राम नारायण की स्मृति में स्थापित ई-पुस्तकालय का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम ग्रामीण उत्थान - भारत निर्माण संस्था द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रीय एजुकेशन सोसायटी कोसली का पूरा सहयोग रहा। समारोह में *एसडीएम विजय कुमार यादव ने ई-पुस्तकालय का उद्घाटन किया।* इस मौके पर प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ।
समारोह में महंत शिवपुरी महाराज ने आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर (डॉ.) टी.सी. राव ने की। मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय महाविद्यालय कोसली की प्राचार्या डॉ. लाज कौशल ने कहा कि ई-पुस्तकालय से गांव के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ लक्ष्य हासिल करने की अपील की।
इस लाइब्रेरी की व्यवस्था डॉ. टी.सी. राव द्वारा की गई है, जिसमें 60 सीटें हैं और एसी, वाई-फाई, पुस्तकें और स्टेशनरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस मौके पर डॉ. टी.सी. राव द्वारा लिखित पुस्तक 'गरूकुल शिक्षा' और 'वन नेशन ,वन एलक्शन,वन एजुकेशन का भी लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी कोसली विद्यानंद उपस्थित रहे।
*■ सैकड़ों बुजुर्गों, प्रतिभाओं, खिलाड़ियों को किया सम्मानित*
इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों बुजुर्गों, प्रतिभाओं व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच रामकिशन जांगड़ा, संजय यादव, हेडमास्टर सज्जन सिंह यादव, डॉ. प्रीति धनखड़, प्रिंसिपल सुनील यादव, ओमप्रकाश डाबला, कैप्टन सुभाष यादव एडवोकेट, डॉ. जयभगवान भारद्वाज, सूबेदार अमरसिंह यादव, सूबेदार महेन्द्र सिंह, दुलीचंद यादव, विजय कुमार यादव, शिवसाह यादव, महाबीर यादव, शिला यादव, सरिता शेखावत, नरेंद्र यादव, कैप्टन सहीराम यादव, धर्म सिंह यादव, मास्टर प्रहलाद सिंह, ग्रामीण क्षेत्रीय एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष संजय यादव एवं समस्त सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और समाजसेवी स्वर्गीय राव राम नारायण के योगदान को स्मरण करना था ।
Ambala, Ambala | Nov 20, 2026