BIG NEWS - मऊ में विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता की बड़ी पहल!
''चीनी कम, सेहत ज्यादा'' का दिया संदेश, डॉ. संजय सिंह ने किया लोगों को जागरूक!
एसपी सर्वेश मिश्रा ने दिखाई जागरूकता रैली को हरी झंडी, 452 लोगों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच!
मऊ में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता का अनूठा संदेश देखने को मिला। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट सहित विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में विशाल जन-जागरूकता रैली निकाली गई।
इस दौरान डॉ. संजय सिंह ने आगाह किया कि भारत में मधुमेह के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अनुमान है कि वर्ष 2047 तक देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या 13.4 करोड़ तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक वजन और मोटापा मधुमेह के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। बार-बार प्यास या पेशाब लगना, अत्यधिक भूख, थकान और धुंधला दिखाई देना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
एसपी ने दिया फिटनेस का मंत्र!
पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और लोगों से अपनी दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी दूरी के लिए भी पैदल चलने की आदत डालें और अपने दैनिक कार्य स्वयं करें।
452 लोगों की हुई निःशुल्क जांच, दवाओं का भी वितरण!
रैली के बाद शारदा नारायण हॉस्पिटल सहित नगर के दो स्थानों पर आयोजित डायबिटीज मेले में कुल 452 लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें शुगर, HbA1c, ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल, हीमोग्लोबिन, नेत्र परीक्षण, यूरिक एसिड, बीएमडी, यूएसीआर और थायरॉइड समेत कई महत्वपूर्ण जांच शामिल रहीं। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम में डॉ. सुजीत सिंह ने मधुमेह के गंभीर दुष्परिणामों के प्रति सचेत करते हुए बताया कि समय पर नियंत्रण नहीं होने पर यह हृदय रोग, किडनी की बीमारी और अंधेपन का कारण बन सकता है। वहीं नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
संदेश साफ है – मधुमेह से डरें नहीं, समय रहते जांच कराएं, खानपान सुधारें और नियमित व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाएं।
चीनी कम, सेहत ज्यादा… जागरूक बनें, स्वस्थ रहें!
#WorldDiabetesDay #DiabetesAwareness #चीनीकमसेहतज्यादा #DrSanjaySingh #ShardaNarayanHospital #MauNews #MauLive #HealthAwareness #FreeHealthCheckup