मऊ में थाना समाधान दिवस पर डीएम और एसपी ने दक्षिण टोला थाने में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
मऊ में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने थाना दक्षिण टोला में जनसुनवाई की। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ज्यादातर शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित रहीं। इस पर डीएम ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर स्थलीय निरीक्षण करने और निष्पक्ष तरीके से शिकायतों का निस्तारण करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।