कुलपहाड़: पनवाड़ी के सुभाष नगर में जलभराव से लोग परेशान, किसान यूनियन ने उठाई आवाज
पनवाड़ी। कस्बे के सुभाष नगर में बारिश के बाद जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों की समुचित सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पानी रास्तों पर जमा हो रहा है। मामले को लेकर बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील खेबरिया ने संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग