विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड में प्रवासियों की मौत से गंभीर चिंता, शवों की वापसी और सुरक्षा पर उठे सवाल
विष्णुगढ़ प्रखंड में प्रवासियों की मौत बनी गंभीर चिंता, शवों की वापसी और सुरक्षा पर उठे सवाल। रोजगार की तलाश में सात समंदर पार गए झारखंड के प्रवासी मजदूरों की असामयिक मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अफ्रीकी देश में कुसुम्बा गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेश सिंह की ट्रांसमिशन लाइन पर काम के दौरान हुए हादसे में मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।