भगवानपुर: शेरपुर निवासी राधा की निजी क्लीनिक में इंजेक्शन लगने से मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
भगवानपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर संगम चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में शुक्रवार को छह वर्षीय बालिका की मौत के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान कीरतपुर पंचायत के शेरपुर वार्ड संख्या 11 निवासी कैप्टन पासवान की करीब छह वर्षीय पुत्री राधा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राधा को मामूली बुखार था।