कोटड़ी: कोटडी में बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Kotri, Bhilwara | Sep 12, 2026 कोटडी में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन कोटड़ी। नेहरू नगर में एक सप्ताह से हिंसक बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। बंदरों के हमले में तीन वर्षीय बच्ची घायल हो गई, जिसे भीलवाड़ा के एमजी अस्पताल रेफर किया गया। वहीं छत पर कपड़े सुखाने गई महिला को बंदर ने पैर पकड़कर नीचे गिरा दिया और कपड़े फाड़ दिए।