अमावस्या के अवसर पर मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री चारभुजानाथ मंदिर कोटड़ी में भक्तों की अपार आस्था देखने को मिली। मंदिर के दानपात्र से एक माह में 8 किलो 784 ग्राम चांदी, 48 लाख 77 हजार 431 रुपये नकद तथा 24 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना प्राप्त हुआ। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुदर्शन गाड़ोदिया ने आज मंगलवार शाम करीब सात बजे बताया कि प्राप्त चांदी ठाकुर जी के भव्य चांदी के सिं