कोटड़ी: कोटडी क्षेत्र में आंधी-ओलों ने छीनी फसल की उम्मीद, खेतों में बिछा गेहूं
Kotri, Bhilwara | Feb 18, 2026 कोटड़ी उपखंड क्षेत्र में मौसम के अचानक बदले मिज़ाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज आंधी के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने काटी गांव के खेतों को नुकसान पहुंचाया। किसान शंकर लाल किर ने आज बुधवार शाम करीब पांच बजे बताया कि तेज हवा चलने से गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि कटाई के नजदीक आई इस आपदा से मेहनत