श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा।
जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने तेघड़ा प्रखंड के श्री गौशाला परिसर में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश, साफ-सफाई एवं कचरा निष्पादन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मनीष एवं माननीय विधायक, तेघड़ा श्री रजनीश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
IPRD Bihar
Department of Art and Culture , Gov. Of Bihar
#begusarai