श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर वीरपुर थाना में शांति समिति की बैठक।
आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर वीरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख, सरपंच सहित शांति समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की गई।
IPRD Bihar
#begusarai