जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय ने आज तेघड़ा प्रखंड के श्री गौशाला का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने जीविका द्वारा संचालित गोबर्धन सामुदायिक बायोगैस इकाई का भी जायजा लिया। उन्होंने प्लांट के संचालन की सराहना करते हुए बायोगैस के अधिकाधिक उपयोग, स्लरी के व्यावसायिक उपयोग तथा उपभोक्ताओं द्वारा निर्धारित शुल्क के समय पर भुगतान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गोबर्धन जैसी पहलें स्वच्छ ऊर्जा, जैविक अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण हैं।
IPRD Bihar
Rural Development Department, Govt. of Bihar
JEEVIKA Bihar
#organicfarming
#begusarai