राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में बी.पी. इंटर विद्यालय में वॉलीबॉल, हैंडबॉल, हॉकी एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पंचायत स्तर के खेल मैदानों का सर्वे कराने एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों एवं खेल क्लबों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
फिट इंडिया अभियान के तहत जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में “एक घंटा खेल के मैदान में” संदेश के साथ 28 से 30 अगस्त तक खेल गतिविधियों के आयोजन की अपील की गई।
IPRD Bihar
Department of Sports
Bihar State Sports Authority- BSSA
#begusarai
#nationalsportsday