हल्द्वानी में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान को गति देने के लिए नगर निगम के मीटिंग हॉल में विभिन्न कार्यदायी विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग, मुख्य सड़कों, आंतरिक मार्गों और गलियों में पैचवर्क की स्थिति की समीक्षा की गई। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर सड़कों की मरम्मत कराने और अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के अनुसार, मानसून की बारिश और बिटुमिन की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने के कारण कई स्थानों पर काम प्रभावित हुआ है। इसके अलावा पेयजल और सीवर लाइनों से जुड़े कार्यों के चलते भी कुछ सड़कों की मरम्मत में देरी हुई। बैठक में एडीबी, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, यूयूएसडीए और नगर निगम सहित संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जहां पानी या सीवर लाइन में लीकेज है, वहां सड़क की मरम्मत से पहले समस्या का समाधान किया जाए, ताकि दोबारा सड़क क्षतिग्रस्त न हो। अब मौसम अनुकूल रहने पर शेष पैचवर्क में तेजी लाने और कई स्थानों पर रात में भी मरम्मत कराने की योजना है।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #RoadRepair #PotholeFreeRoads #RoadDevelopment #RoadMaintenance #MunicipalCorporation #HaldwaniMunicipalCorporation #CityMagistrate #APVajpayee #ParitoshVerma #PWD #PublicWorksDepartment #UUSDA #JalNigam #ADB #CivicIssues #InfrastructureDevelopment #RoadSafety #PotholeProblems #MonsoonDamage #UrbanDevelopment #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #NewsReels #HaldwaniExpressNews