कांकेर। जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कांकेर शहर में युवा मोर्चा के द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के तहत बाइक यात्रा का आयोजन किया गया। शहर के सिटी सेंटर से बाइक यात्रा को रवाना किया गया। यात्रा के माध्यम से सेवा, सामाजिक सरोकार और राष्ट्रहित का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
आयोजकों के अनुसार “जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष” के संदेश के साथ यह सेवा यात्रा सुकमा से रायपुर और रायपुर से वाराणसी तक आयोजित की जा रही है। बाइक यात्रा में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बाइक यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों की मदद, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका का संदेश दिया।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि सेवा केवल किसी एक व्यक्ति या संगठ�
Kanker, Kanker | Oct 1, 2026