आत्मीय स्वागत देख खुद को रोक नहीं पाए कलेक्टर, नर्तकदल के साथ खुद भी किया नृत्य
- कांकेर जिले में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है. जिसके तहत जिला स्तरीय शिविर लगाए जा रहे है. इसी कड़ी में ग्राम मोदे में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया. ग्रामीणों ने कलेक्टर का बाजे-गाजे और आदिवासी अंचल की पहचान मांदरी नृत्य के साथ किया. ग्रामीण युवाओं का नृत्य देख कलेक्टर काफी उत्साहित हो गए. फिर क्या था कलेक्टर कुंदन कुमार खुद को रोक नहीं पाए और उन्ही के अंदाज में उनके साथ नृत्य किया. कलेक्टर का यह अंदाज देख लोग काफी खुश नजर आए. सभी ने तालियां बाजार उनका अभिनंदन किया
#viralvideos #reelsinstagram #reels #shorts #news
Kanker, Kanker | Oct 1, 2026