वनांचल ग्राम मोदे में आयोजित सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया और पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
📋 39 किसानों को बी-1 एवं खसरा की नकल
🌱 किसानों को फलदार पौधों का वितरण
🪪 मौके पर राशन कार्ड एवं आधार कार्ड बनाए गए
📜 27 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र
15 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
🩺 शिविर के साथ मेगा स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित हुआ, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया। बीपी, शुगर सहित विभिन्न जांचों के साथ रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सेवा सेतु — शासन आपके द्वार, समाधान आपके गांव।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान