आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमों में योजनाओं की जानकारी के साथ सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सम्मान
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
📍 बडेतोपाल: सांसद श्री भोजराज नाग ने सहभागिता कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा दीदियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया और बच्चों को स्वयं भोजन वितरित किया।
📍 बेवरती: विधायक श्री आशाराम नेताम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मनोरमा तिवारी एवं सहायिका श्रीमती कंचन नेताम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
📍 लखनपुरी: जिला पंचायत सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति श्रीमती तेजेश्वरी सिन्हा की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान किया गया।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला एवं बाल स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के प्रति जागरूकता के साथ जमीनी स्तर पर सेवाएं देने वाले कर्मियों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान
1 views | Kanker, Chhattisgarh | Sep 30, 2026