तरहसी: पलामू में 17263 मनरेगा योजनाएँ लंबित, एक सप्ताह में मनरेगासॉफ्ट में पूर्ण करने का निर्देश
उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने डीआरडीए सभागार में मनरेगा एवं आवास योजना के तहत किये जा रहे कार्यों की शनिवार शाम 4 बजे समीक्षा की। वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं उसके पूर्व की लंबित 17263 योजना को तीव्र गति से एक सप्ताह के अंदर योजनाओं की समीक्षा कर मनरेगासॉफ्ट में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।