कामडारा: कामडारा में बौखलाए हाथियों के झुंड ने व्यक्ति को कुचलकर मार डाला, वन विभाग ने दी सहायता राशि
Kamdara, Gumla | Oct 26, 2026 कामडारा थाना क्षेत्र के बुरु हातु गांव में सोमवार अहले सुबह जंगली हाथियों के झुंड ने 45 वर्षीय निकोलस टोपनो को कुचलकर मार डाला। घटना सुबह करीब तीन बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में विचरण कर रहे 23 हाथियों का झुंड रात में गांव पहुंच गया। हाथियों ने पहले खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया, फिर गांव की ओर बढ़ने लगे।