पाटन: ग्राम बेनीखेड़ा में 28 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, कारण अज्ञात; पुलिस जांच में जुटी
नूनसर चौकी प्रभारी राजेश धुर्वे ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि ग्राम बेनीखेड़ा में चतुर्भुज ठाकुर ने सूचना दी कि उसके साले नरेंद्र ठाकुर ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करनी है जिसके बाद में नूनसर पुलिस चौकी मौके पर पहुंची और लाश को नीचे उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण समझ नहीं आ रहा है।