जहानाबाद: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर का जिले में आगमन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर का जिले में आगमन हुआ। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद समाहरणालय सभा कक्ष में संवाद सह प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जहां उन्होंने जिले के कुछ विशिष्ट महिलाओं से मुलाकात कर उनके संघर्षों के बारे में जानकारी ली साथ में जिले की महिलाओं को सशक्त बनाने को लेकर पहल किए जाने की बात कही।