जहानाबाद: जहानाबाद के मलहचक रोड पर श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, आस्था में डूबे लोग
जहानाबाद के मलहचक रोड में बुधवार रात्रि तक श्री राम कथा का भव्य आयोजन जारी रहा। जिसमें जनकपुर के कथा वाचक श्री दिलीप किशोर व्यास जी महाराज के द्वारा मौजूद राम भक्तों के बीच श्रीराम प्रभु के जीवन चरित का श्रद्धा पूर्वक वाचन किया गया।इस सम्बन्ध में आयोजन समिति के लोगों ने गुरुवार सुबह करीब 7 बजे जानकारी दी कि श्री राम कथा का आयोजन दिनांक 20 जून से प्रारंभ हुआ।