जहानाबाद: यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित, महिला पुलिस अधिकारी ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी
दिनांक 24 जून को एक महिला पुलिस पदाधिकारी के द्वारा एक पुलिस कर्मी के खिलाफ महिला थाना जहानाबाद में POSH अर्थात कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसके बाद, आरोप के गंभीरता को देखते हुए आरोपी को निलंबित कर पुलिस केंद्र बापिस भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन के द्वारा गुरुवार शाम करीब 4 बजे जानकारी दी गई।