जहानाबाद: औलिया चक गांव में स्कूटी सवार युवती के पैर में लिपटा सांप, काटने के बाद इलाज जारी
काको के औलिया चक गांव में एक युवती अपने स्कूटी से कहीं जा रही थी इसी दरम्यान उसके पैर में एक जहरीला सांप लिपटा गया और काट लिया जिसके बाद युवती का अचानक तबियत बिगड़ने लगी। घायल युवती को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज जारी है। परिजनों ने गुरुवार सुबह करीब 7 बजे बताया कि घायल युवती उक्त गांव की निवासी रेणुका कुमारी है।जिसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।