19वां सूत्रधार मल्हार उत्सव 2026 शनिवार सायं अटल सदन कुल्लू के विशाल सभागार में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ सम्पन्न
Kullu Times
सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा संस्था के स्वर्णिम वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 19वां सूत्रधार मल्हार उत्सव 2026 शनिवार सायं अटल सदन कुल्लू के विशाल सभागार में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ । वर्षा ऋतु की भावनाओं पर आधारित इस संगीतमयी संध्या में सदाबहार फिल्मी गीतों, युगल प्रस्तुतियों एवं मनमोहक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक सेकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम में पधारे मुख्यातिथि एवं विशेष अतिथि को कुल्लवी टोपी, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । इसके साथ ही कार्यक्रम में पधारे अन्य गणमान्य अतिथियों अनिल धीमान ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी, रोहित भारद्वाज सहायक नगर नियोजक, बी० एस० नेगी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, ओ० सी० ठाकुर सेवानिवृत्त ए०डी०जी०पी०, प्रेम शर्मा अध्यक्ष कुल्लू फलोत्पादक मण्डल, डॉ० विनय शर्मा उपनिदेशक पशुपालन विभाग, आकांक्षा शर्मा आर०टी०ओ० कुल्लू, रोहित शर्मा जिला पर्यटन अधिकारी, चन्द्रशेखर ठाकुर डी०एफ०ओ०, सुरभि नेगी जिला राजस्व अधिकारी, दया नन्द ठाकुर जिला पंचायत अधिकारी, डॉ० चिरंजी लाल जिला सांख्यिकी अधिकारी, प्रोमिला गुलरिया ज़िला भाषा अधिकारी, पिंगला भण्डारी महिला कांग्रेस स्टेट जनरल सेक्रेटरी, जीवना शर्मा पार्षद नगर परिषद, मैना देवी ठाकुर वरिष्ठ कांग्रेसी, उष्मज शर्मा पूर्व पार्षद नगर परिषद, विजेंद्र शर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदस्य, संजय गुप्ता जिला महासचिव कांग्रेस पार्टी व मदन लाल सूद अध्यक्ष व्यापार मण्डल कुल्लू को भी कुल्लवी परम्परा के अनुसार पारम्परिक स्वागत एवं सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सावन और वर्षा ऋतु की भावनाओं को समर्पित संगीतमयी प्रस्तुतियों से हुआ । कार्यक्रम में सूत्रधार कला संगम के कलाकारों सहित टीम रेट्रो सारेगामा के कलाकार डॉ० कविता शोभू, डॉ० सुधीर शर्मा, प्रवीन राठी, संदीप कुमार, ऋषभ, गौरव व सुशील चौहान ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर माहौल को संगीतमय बना दिया । कार्यक्रम में युगल गीतों की प्रस्तुतियां भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहीं । इसके साथ ही सूत्रधार कला संगम के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्यों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए । संगीत और नृत्य के सुंदर समन्वय ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं । इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था के प्रचार-प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम महंत द्वारा बेहद ही खूबसूरत व शायराना अंदाज में किया । उन्होंने प्रत्येक प्रस्तुति से पूर्व गीतों एवं कलाकारों का परिचय देते हुए दर्शकों को कार्यक्रम से जोड़े रखा । समापन अवसर पर टीम रेट्रो सारेगामा के कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया । कार्यक्रम ने सावन की फुहारों, सदाबहार संगीत और हिमाचली संस्कृति के रंगों को एक मंच पर प्रस्तुत करते हुए दर्शकों के लिए एक यादगार संगीतमयी शाम का रूप लिया । इस अवसर पर सूत्रधार कला संगम के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, संगीत अकादमी के कलाकार, वरिष्ठ कलाकार, कला प्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे । इस अवसर पर सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए मुख्यातिथि, विशेष अतिथि एवं कार्यक्रम में पधारे सभी गणमान्य अतिथियों, कला प्रेमियों व दर्शकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा संस्था की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया गया । इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन, संरक्षक मण्डल सदस्य राजेन्द्र सूद व युवराज बौध, उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी कंवर वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोंगेंद्र ठाकुर, भण्डार प्रभारी तिलक राज चौधरी, सचिव मोनिका सागर, मंजुलता शर्मा, यशोदा शर्मा व हितेश गोगी, लोकनृत्य प्रभारी सीमा शर्मा, प्रचार-प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम व सहप्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सुदेश कुमार, सुबोध सूद व भारत भूषण आचार्य, प्राचार्य संगीत अकादमी पं० विद्या सागर, आमंत्रित सदस्य निशांत गौतम, जीवन बुड़ाल, सनी, संजय पुजारी तथा प्रबंधक उत्तम चन्द सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।
Kullu, Kullu | Aug 23, 2026