विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
बाढ़ के कारण क्षेत्र में फसलों को हुए नुकसान का लिया जाएज़ा
Kullu Times
विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गवाड़ी, चोखंग का दौरा कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ के कारण क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा है और कई खेत जलमग्न हुए हैं साथ ही सिंचाई कुहलें और डिपी क्षतिग्रस्त हुई हैं जिसको जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश संबंधित विभाग को दे दिए गए हैं । इसके बाद विधायक ने कीर्तिंग गांव पहुंचकर स्थानीय लोगों की जन समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक अनुराधा राणा ने जोबरंग पुल का भी निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पुल की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुल की सुरक्षा एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता से करने तथा आपातकालीन स्थिति में क्षेत्र में आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों को नुकसान का आकलन कर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। Anuradha Rana
Kullu, Kullu | Aug 23, 2026