गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया कॉलेज परिसर में 6 बिहार बटालियन NCC कैडेटों ने सीखा हथियार संचालन और मैप रीडिंग
गया कॉलेज परिसर में 6 बिहार बटालियन NCC का 10 दिवसीय कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप में कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण के साथ विभिन्न व्यवहारिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।कमांडिंग ऑफिसर पंकज कुमार ने गुरुवार की दोपहर 2 बजे बताया कि कैडेटों को शारीरिक दक्षता के साथ अनुशासन,नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने के गुर सिखाये गए।