केशकाल: धनोरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने ग्रामीण को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, इलाके में मचा हड़कंप
धनोरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की मुखबिरी के शक में हत्या कर दी है.नक्सलियों ने ग्रामीण दिनेश कुमार मंडावी के घर में घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या की है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है.पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार, धनोरा थाना अंतर्गत ग्राम तिमरी गांव की घटना है.