केशकाल: वन विभाग ने ग्राम चिचाडी में वृक्षारोपण कर मनाया पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 5 जून बुधवार को वनमण्डल केशकाल अंतर्गत वन परिक्षेत्र फरसगांव के अधिकारी कर्मचारियों ने ग्राम पंचायत चिचाड़ी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों, गायता पुजारी पटेल की उपस्तिथी में गांव के आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत परिसर , माध्यमिक शाला प्रांगण में फलदार-फूलदार पौधा वृक्षारोपण किया गया।