केशकाल: अवैध गांजा पर लगातार कार्यवाही के दौरान MP के एक गांजा तस्कर को स्कार्पियो वाहन में गांजा तस्करी करते पकड़ा गया-SDOP भूपत
केशकाल SDOP भूपत धनेश्री ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एमपी का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर कपिल अहिरवार पिता शिवकुमार अहिरवार को सफेद रंग की स्कार्पियो क्रमांक MP-15-T- 3568 में कुल 64.59 किलो ग्राम अवैध गांजा की तस्करी करते पकड़ा गया। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया ।