केशकाल: केशकाल घाट में फिर लगा लंबा जाम, जाम लगने से रात भर रहे यात्री परेशान, वन वे कर यातायात बहाल करने में जुटी केशकाल पुलिस
केशकाल घाट के चौथे मोड पर गाड़ी खराब होने के चलते रात भर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके चलते यात्री पूरी रात परेशान होते दिखे। दादरगढ़ के पास से 3 किलोमीटर गाड़ियों की लंबी कतार देखी जा सकती है। मौके पर पहुंची केशकाल पुलिस और यातायात पुलिस किसी तरह वन वे कर यातायात बहाल करने का प्रयास कर रही है। आज सुबह से ही माल वाहकों को दादरगढ़ में ही रोक दिया गया है।