केशकाल: बाईपास सड़क का निरीक्षण करने 7 किलोमीटर पैदल चले केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, NH के अधिकारियों के साथ बनाई रूपरेखा
लोकसभा चुनाव खत्म होते ही केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम का दौरा कार्यक्रम शुरू हो गया है। शुक्रवार को विधायक ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों व भाजपा नेताओं के साथ बायपास मार्ग की वस्तुस्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे।इस दौरान विधायक लगभग 6-7 किलोमीटर पैदल चलकर बायपास मार्ग की भौगोलिक स्थिति को समझा। साथ ही जल्द निर्माण कार्य शुरु करवाने रूप रेखा बनाई।