केशकाल: ग्राम नाचनडीही में सर्प के काटने से 30 वर्षिय महिला की हुई मौत, फरसगांव पुलिस ने किया मर्ग कायम
केशकाल क्षेत्र के ग्राम नाचनडीही में सर्प के काटने से गाँव की ही 30 वर्षिय महिला लखमी बाई मरकाम पिता बीरसिंह मरकाम की मौत हो गई। परिजनों के द्वारा गुरुवार को फरसगांव थाने में सूचना दिया गया,पुलिस के मर्ग कायम कर मृतिका के शव का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया है।परिजनों ने बताया कि मृतिका अपने खेत गई हुई थी तक जहरीले सर्प ने उसके हाथ मे काट लिया।