घाटमपुर: बिहारेश्वर शिव मंदिर के पास विशाल भंडारे का आयोजन
सावन माह के शुभ अवसर पर सजेती क्षेत्र स्थित बिहारेश्वर शिव मंदिर के पास समाजसेवी संजय सोनकर की ओर से लगातार चौथी बार विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।