ढीमरखेड़ा: करौंदी स्थित महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय की डिग्रियों पर उठे सवाल
महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय करौन्दी की अंकसूचियों और डिग्रियों की प्रामाणिकता अब विवादों में घिर गई है। बालाघाट के छात्र आशीष धुर्वे ने पुलिस अधीक्षक बालाघाट को शिकायत देकर विश्वविद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि विवि नियमों का पालन किए बिना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।