सिकंंदराबाद: मदनभट्ट मोहल्ला में कमरों का ताला तोड़कर सामान चोरी, मकान मालिक पर लगाया आरोप
मदनभट्ट मोहल्ला में दिनदहाड़े किराएदार के कमरों का ताला तोड़कर सामान चोरी हो गया। पीड़ित किराएदार ने शुक्रवार को मकान मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि गुरुवार को किसी जरूरी कार्य से वह परिवार समेत बाहर गया हुआ था। उसकी गैर मौजूदगी में मकान मालिक ने कमरों का ताला तोड़कर उसका सारा सामान चोरी कर लिया है।