सिकंंदराबाद: सिरोधन गांव में अज्ञात चोर इंजन व पंखा चोरी कर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी
बुधवार की रात सिरोंधन गांव में अज्ञात चोरों ने ईंजन और पंखा चोरी करते हुए फरार हो गए। गुरूवार को पीड़ित किसान के खेत पर पहुंचने पर वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित किसान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित किसान ने बताया कि इससे पहले भी अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।