सिकंंदराबाद: चोला थाना पुलिस पर दाउदपुर गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने धाराओं में खेल करने के लगाए आरोप, वीडियो वायरल
चोला थाना पुलिस पर दाउदपुर गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने आरोपी पक्ष के लोगों के साथ मिलीकर धाराओं में खेल करने के आरोप लगाए हैं। जिसका वीडियो बनाकर पीड़ित पर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो में पीड़ित ने बताया कि 10 सितंबर 2024 को उसके भाई के घर में घुसकर दो दर्जन से अधिक लोगों ने हमला करते हुए मारपीट कर दी थी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।