सिकंंदराबाद: नगर के सलेमपुर रोड पर गंदगी को लेकर दुकानदारों ने किया नगर पालिका के खिलाफ हंगामा
नगर के सलेमपुर कायस्थ रोड पर गंदगी को लेकर दुकानदारों ने पालिका के खिलाफ हंगामा किया। दुकानदारों ने बताया कि बताया कि नगरपालिका की ओर से लगाई गई टीम द्वारा समय से सफाई कार्य नहीं कराया जा रहा है। जिसके चलते कूड़े के ढेर में मौजूद गंदगी से फिसलकर राहगीर वाहनों से िगरकर हादसे के शिकार हो रहे हैं। पालिका ईओ ने बताया कि जल्द ही व्यवस्थाओं को सुधारा जाएगा।