सिकंंदराबाद: औद्योगिक क्षेत्र के जोखाबाद में कार की टक्कर से बाइक सवार का पैर टूटा, मुकदमा दर्ज
औद्योगिक क्षेत्र के जोखाबाद में कार की टक्कर से बाइक सवार का पैर टूट गया। मामले में बाइक सवार की पत्नी की ओर से शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी गई है। पीड़िता ने बताया कि 25 मार्च को उसके पति बाइक से तेल मील से जोखाबाद जा रहे थे। इस दौरान एनएच-34 स्थित आरएमजी कंपनी के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार उसके पति को टक्कर मार दी।