सिकंंदराबाद: सुखलालपुर गांव में अवैध तरीके से एलटी लाइन शिफ्ट करने पर दो आरोपियों पर मामला दर्ज
सुखलालपुर गांव में अवैध तरीके से लाइन शिफ्ट कराने पर दो आरोपियों पर जेई ने मुकदमा दर्ज कराया है। मामला 21 मार्च का बताया जा रहा है। जेई ने बताया कि राजीव चौधरी किसान की ओर से गांव सुखलालपुर निवासी दो लोगों पर गलत तरीके से एलटी लाइन शिफ्ट करने की शिकायत की गई थी। गुरूवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। --