मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मादक पदार्थ तस्कर लालचंद पाटीदार PIT-NDPS एक्ट में गिरफ्तार, इंदौर सेंट्रल जेल भेजा
मंदसौर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ मंदसौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अफजलपुर थाना पुलिस ने ग्राम चिपलाना निवासी लालचंद पिता लक्ष्मीनारायण पाटीदार (37) के खिलाफ PIT-NDPS एक्ट 1988 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कुल 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें 3 मामले मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित हैं। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड का परीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के माध्यम से जिला दंडाधिकारी के जरिए आयुक्त उज्जैन को प्रतिवेदन भेजा गया था। इस पर निरोधात्मक आदेश जारी होने के बाद 13 नवंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे इंदौर सेंट्रल जेल में निरुद्ध कराया गया। कार्रवाई में अफजलपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास गेहलोत सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।