कमिश्नर श्री आशीष सिंह तथा एडीजी श्री राकेश गुप्ता ने गांधी सागर में कैबिनेट बैठक तैयारी का निरीक्षण किया
जिले के गांधी सागर में आगामी 18 नवंबर को आयोजित होने वाली मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक की तैयारी का निरीक्षण उज्जैन कमिश्नर श्री आशीष सिंह तथा उज्जैन एडिजीपी श्री राकेश गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान कलेक्टर मंदसौर श्री दिव्यांक सिंह, विधायक गरोठ श्री चंदर सिंह सिसोदिया, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, उपाध्यक्ष श्रीमती मनुप्रिया विनीत यादव, नीमच कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्र, डीआईजी रतलाम रेंज श्री निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना, नीमच जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम श्री राहुल चौहान तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उज्जैन कमिश्नर श्री आशीष सिंह तथा एडीजी श्री गुप्ता द्वारा आगामी कैबिनेट आयोजन की तैयारी की बारीकी से समीक्षा की विभिन्न स्थानों पर जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा हिंगलाजगढ़ रिजॉर्ट तथा टेंट सिटी पहुंचकर तैयारी देखी गई। मंत्रिमंडल की बैठक व्यवस्था, प्रेस वार्ता कक्ष, मीटिंग हॉल आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने हेलीपैड पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। कैबिनेट आयोजन स्थल पर पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर तैयारी से अवगत कराया गया।
कमिश्नर श्री आशीष सिंह ने वी आई पी के आगमन पर उनके लिए विभिन्न व्यवस्थाओं तथा एडीजी द्वारा सुरक्षा संबंधी विषय पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
दोनों अधिकारियों ने बैठक लेकर कैबिनेट आयोजन संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर स्थानीय जिला प्रशासन को दिशा निर्देशित किया।
#मंदसौर
#गांधीसागर