पीरटांड: खुदीसार के पास सड़क हादसे में दो लोग घायल, एक को धनबाद रेफर किया गया
खुदीसार के पास हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। शुक्रवार को 2 बजे दोनों का सदर अस्पताल में इलाज के बाद एक को धनबाद रेफर कर दिया गया।बताया गया कि पीरटांड़ के कर्माटांड निवासी राजेश मुर्मू और डांडीडीह निवासी राजू दास राजमिस्त्री हैं।ये दोनों एक ही मोटरसाइकिल से राजमिस्त्री का काम करने भरकट्टा जा रहे थे।