पीरटांड: पीरटांड़ थाना पुलिस ने अज्ञात युवती को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के दौरान मौत
पीरटांड़ थाना पुलिस ने 20 वर्षीय अज्ञात युवती को इलाज के लिए रविवार को 12 बजे सदर अस्पताल लाया। हालांकि यहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। बताया गया कि मृतिका ने जहर का सेवन किया हुआ था। अचेत अवस्था में पुलिस ने उसे पहले इलाज के लिए पीरटांड़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां से बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।