पीरटांड: चौकीदार भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों ने जॉइनिंग न होने पर आंदोलन की योजना बनाई
चौकीदार भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की जॉइनिंग से संबंधित आदेश नहीं जारी होने से परेशान अभ्यर्थियों ने गुरुवार को शाम 5 बजे झंडा में गोलबंद होकर आंदोलन की योजना बनाई। बताया गया कि 28 फरवरी से सभी सफल अभ्यर्थी उपायुक्त कार्यालय के समीप महा आंदोलन करेंगे। इसको लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी के नाम एक आवेदन तैयार किया गया।