पीरटांड: नावाडीह में सीआरपीएफ की 154 बटालियन ने ग्रामीणों को उपयोगी वस्तुएँ वितरित कीं
पीरटांड़ के खुखरा स्थित नावाडीह में शनिवार को 3 बजे तक सीआरपीएफ की 154 बटालियन द्वारा उपयोगी वस्तुओं का वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया। साथ ही मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया। सीआरपीएफ के पुलिस महा निरीक्षक साकेत सिंह, पुलिस उप महा निरीक्षक ब्रजेश सिंह ,कमांडेंट सुनील दत त्रिपाठी के निर्देश पर सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत इस कार्यक्रम को गति दी गई।