पीरटांड: महाशिवरात्रि पर बरगंडा के विश्वनाथ मंदिर समेत सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी
महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर समेत सभी शिवालयों में शाम 5 बजे तक भक्तों का ताता देखने को मिला। सुबह से लोग स्थान ध्यान कर भगवान शिव को जलाभिषेक को लेकर पहुंचने लगे थे। मंदिरों में कतारबद्ध होकर लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।